52 अंकों की बढ़त पर खुला सेंसेक्स
मुंबई।
देश के शेयर बाजारों ने मंगलवार को कारोबार की शुरुआत बढ़त के साथ की। सेंसेक्स अपने पिछले स्तर से 52.30 अंक व निफ्टी 0.55 अंकों की बढ़त पर खुला। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स ने मंगलवार को पिछले बंद के मुकाबले 52.30 अंकों की बढ़त के साथ 14,892.93 के स्तर पर कारोबार शुरू किया। id="toptextpromo"> सुबह करीब 10 बजे सेंसेक्स 117.97 अंकों की तेजी के साथ 14,958.60 के स्तर पर जा पहुंचा। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी पिछले बंद के मुकाबले मंगलवार को 0.55 अंक की तेजी के साथ 4,530.45 के स्तर पर खुला। सुबह करीब 10 बजे निफ्टी 26.90 अंकों की तेजी के साथ 4,556.80 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>इंडो-एशियन
न्यूज सर्विस।

Click it and Unblock the Notifications