कनाडा में स्वाइन फ्लू से तीसरी मौत की खबर
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक शहर के एक अस्पताल में जीवन रक्षक प्रणालियों पर रखे गए एक 60 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई है। अधिकारियों के मुताबिक उसकी मौत एच1एन1 वायरस के संक्रमण और हृदयगति रुकने की वजह से हुई।
हालांकि इस बात को लेकर संदेह बना हुआ है कि एच1एन1 वायरस मौत के लिए कितना जिम्मेदार था। इससे पहले कनाडा में एक 44 वर्षीय व्यक्ति और अलबर्टा में एक 39 वर्षीय महिला की भी स्वाइन फ्लू से मौत हो चुकी है।
उल्लेखनीय है कि कनाडा में अब तक स्वाइन फ्लू के 1,530 मामले दर्ज किए जाने की रिपोर्ट है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications