हॉलब्रुक बुधवार को पाकिस्तान रवाना होंगे
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक पश्चिमोत्तर सीमांत प्रांत में भीषण लड़ाई के बीच लाखों नागरिक विस्थापितों का सा जीवन बिताने को मजबूर हैं।
हॉलब्रुक को राष्ट्रपति बराक ओबामा ने जनवरी में पाकिस्तान और अफगानिस्तान का विशेष दूत नियुक्त किया था।
अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रॉबर्ट वुड के मुताबिक हॉलब्रुक बुधवार से शुक्रवार तक अपनी यात्रा के दौरान शरणार्थी शिविरों की यात्रा करेंगे और राहतकर्मियों और सरकारी अधिकारियों से मिलकर विस्थापित लोगों के बारे में जानकारी हासिल करेंगे।
उल्लेखनीय है कि क्षेत्र में पाकिस्तानी सेना और तालिबान आतंकवादियों के बीच चल रही लड़ाई के कारण करीब 25 लाख लोगों को स्वात घाटी तथा अन्य इलाकों में अपने घरों से बाहर निकलना पड़ा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications