ग्वालियर में दो गुटों में गोलीबारी, 4 घायल
मिली जानकारी के मुताबिक बड़ा गांव क्षेत्र की खदानों की मंगलवार को नीलामी थी। यह खदानें हासिल करने के लिए बड़ी तादाद में लोग जमा थे। नीलामी के बाद अमित यादव और मोनू गुट के बीच विवाद हो गया। मारपीट के बाद जैसे ही लोग परिसर से बाहर निकलने लगे, दोनों ओर से गोलीबारी शुरू हो गई। इस गोलीबारी में कलेक्ट्रेट परिसर में स्टाम्प वेन्डर सहित अन्य कार्य करने वाले चार लोग घायल हुए है।
कोतवाली थाने के प्रभारी पी़ क़े सारस्वत ने बताया है कि गोलीबारी करने वाले दोनों पक्षों के लोगों की पुलिस तलाश में जुट गई है। घायल हुए चारों लोगों का उपचार जारी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications