अगवा किए गए 40 पाकिस्तानी पुलिस प्रशिक्षु रिहा: रिपोर्ट
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने टेलीविजन चैनलों के हवाले से खबर दी है कि अगवा किए गए प्रशिक्षु रजमाक कैडेट कालेज के थे। आतंकवादियों ने छह शिक्षकों और कालेज के प्रधानाध्यापक को अभी भी बंधक बना रखा है।
इससे पहले डॉन टीवी ने 400 पुलिस प्रशिक्षुओं को अगवा किए जाने की आशंका जताई थी। अपहरण उस समय किया गया जब सुरक्षा कारणों से कालेज बंद होने के बाद छात्र और कालेज कर्मचारी अपने घरों को लौट रहे थे।
प्रधानमंत्री के जनजातीय मामलों के सलाहकार मिर्जा मुहम्मद जेहादी ने डान टीवी को बताया था कि अपहरण की इस वारदात में तालिबान आतंकवादी शामिल हो सकते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications