राजस्थान में जीपीएफ खातों की पास बुकों का सत्यापन 1 जून से
राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग सचिवालय के उप निदेशक संजीव परमार ने बताया कि बीमा एवं जी.पी.एफ. खातों के कम्प्यूटरीकरण के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि आयुक्त राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग ने सभी विभागाध्यक्षों से अनुरोध किया है कि वे अपने अधीनस्थ आहरण एवं वितरण अधिकारियों को शत-प्रतिशत पासबुकें निर्धारित समयावधि में बीमा विभाग को प्रेषित करने के निर्देश दें ताकि सभी बीमादारों एवं अंशदाताओं की पासबुकों का सत्यापन किया जा सके।
उन्होंने बताया कि सचिवालय कोष से सम्बन्धित सभी आहरण एवं वितरण अधिकारियों को परिपत्र प्रेषित कर अनुरोध किया गया है कि अपने अधीनस्थ कार्मिकों की जी.पी.एफ. एवं बीमा रिकार्ड बुक उप निदेशक, राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग सचिवालय कार्यालय को प्रेषित किया जाना सुनिश्चित करें ताकि उनकी पासबुकों का प्रमाणीकरण कार्य पूरा किया जा सके।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications