उत्तर प्रदेश में 7 पुलिसकर्मी निलंबित
प्रदेश के अपर पुलिस महानिदेशक बृजलाल ने लखनऊ में संवाददाताओं को बताया कि पुलिस महानिदेशक विक्रम सिंह ने आजमगढ़ की बोगरिया पुलिस चौकी में तैनात चौकी प्रभारी स्वामीनाथ, हेड कांस्टेबल शिवनाथ, कांस्टेबल हरीश सिंह, फूलबदन, अनवर अहमद, ओम प्रकाश और इजराइल को निलंबित कर थाना-प्रभारी तरवा अशोक कुमार को लाइन हाजिर कर दिया।
लाल ने बताया कि इन पुलिसकर्मियों पर आरोप है कि इन्होंने गत 29 मई को तिथऊपुर गांव में जनजातीय सबरू राम की दबंगों की पिटाई से हुई मौत मामले में समय पर आवश्यक कार्रवाई नहीं की।
पुलिस के मुताबिक रास्ते के एक विवाद में जनजातीय सबरू राम को गांव के तेज बहादुर सिंह और उनके चार बेटों ने मिलकर मारा पीटा जिसके बाद 31 मई को अस्पताल में सबरू राम की मौत हो गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications