पाकिस्तान में सैन्य अभियान में 1244 तालिबानी मारे गए (लीड-1)
जियो टीवी ने खबर दी है कि पाकिस्तान की नेशनल असेंबली की आंतरिक मामलों की स्थायी समिति को राह-ए-रस्त कार्रवाई की जानकारी देते हुए आंतरिक सचिव सईद कमाल शाह ने कहा कि अभियान में मलकंद डिवीजन में आतंकवादियों के 26 कमांडर मारे जा चुके हैं जबकि सेना के 89 जवानों की मौत हुई है और 276 घायल हैं।
शाह ने कहा कि अभियान के तहत कुछ विदेशी नागरिक समेत 92 आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है।
तालिबानी आतंकवादियों के खिलाफ सेना का अभियान 39वें दिन में प्रवेश कर गया है। उन्होंने कहा कि सुरक्षाबलों ने चारबाग में जंगल टेकरी से लेकर सारा चीन तक के इलाके को खाली करा लिया है। यह क्षेत्र स्वात के मिंगोरा जिले के बिल्कुल करीब है।
इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने अपने एक बयान में कहा कि सुरक्षाबलों ने आलम गंज, वलीलाबाद, गुलीबाग (उत्तरी चारबाग) इलाके पर कब्जा कर लिया है।
बयान में कहा गया है कि मिंगोरा में हालात सामान्य हो रहे हैं। वहां लोगों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने का काम किया जा रहा है।
बयान में कहा गया कि स्वात तालिबान कमांडर मौलाना फजलुल्लाह का गढ़ कहे जाने वाले पेचर में सुरक्षाबलों ने तलाशी और नष्ट करो अभियान शुरू किया है। इस दौरान मंडी बंडा क्षेत्र से बड़ी मात्रा में हथियार बरामद किए गए हैं।
आईएसपीआर के बयान में कहा गया कि स्वात घाटी में पिछले 24 घंटों के दौरान पाकिस्तानी सैनिकों की कार्रवाई में तालिबान के 21 आतंकवादी मारे गए हैं और 18 को विभिन्न इलाकों से गिरफ्तार किया गया है।
सेना ने स्वात के विस्थापितों के बीच अब तक 778 टन राहत सामग्री वितरित की है।
26 अप्रैल को सेना ने जब अभियान शुरू किया था तब कहा था कि चार से पांच हजार तालिबान आतंकवादियों का जल्द सफाया कर दिया जाएगा लेकिन अब वे कह रहे हैं कि इनमें से आधे ने तो अपनी दाढ़ी मुड़वा ली है और आम नागरिकों के साथ फरार हो गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications