फ्रांसीसी विमान का मलबा दिखा! (लीड-2)

लापता हुए एयर फ्रांस के विमान की तलाश मंगलवार को नए सिरे से शुरू की गई, उसमें सवार सभी 228 लोगों के मारे जाने की आशंका है।

समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक ब्राजील की टीएएम विमान सेवा के एक विमान चालक ने सोमवार को अटलांटिक महासागर के ऊपर से गुजरते समय संभवत: एयर फ्रांस के लापता विमान का जलता हुआ टुकड़ा देखा।

ब्राजीली वायुसेना ने सोमवार को देर रात इस बात की पुष्टि की थी कि विमान चालक ने अटलांटिक महासागर के मध्य में 'नारंगी रंग के धब्बे' देखे थे। पर्यवेक्षकों के मुताबिक यह लगभग वही समय था जब एयर फ्रांस का विमान रडार से गायब हुआ।

सोमवार को लापता हुए इस विमान में चालक दल के सदस्यों सहित 32 देशों के 228 लोग सवार थे। इस एयरबस ए 330-200 ने रियो डी जनेरियो से पेरिस के लिए उड़ान भरी थी।

फ्रांसीसी राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी ने भी पेरिस में कहा कि विमान में किसी के बचने की संभावना नही है। उन्होंने कहा कि फ्रांसीसी सरकार ने अमेरिका से मदद मांगी है ताकि उनके उपग्रहों की सहायता से हादसे की जगह का पता लगाया जा सके।

ब्राजील और फ्रांस के खोजी विमान ब्राजील और पश्चिमी अफ्रीका के बीच के समुद्री इलाके में विमान का मलबा तलाशने की कोशिश कर रहे हैं।

ब्राजील के समुद्र तट से 400 किलोमीटर दूर के इलाके में जहाजों और विमानों को भेजा गया है। स्पेन और ब्राजील इस तलाशी अभियान में भारी सहायता दे रहे हैं।

ब्राजील के अधिकारियों ने कहा कि दुर्घटना के समय विमान ब्राजील के रडार पर नहीं था और इसके ब्राजील समुद्र तट की अपेक्षा अफ्रीका के अधिक निकट होने की संभावना है। इसे देखते हुए सेनेगल ने भी अपने समुद्री इलाके में खोजी अभियान आरंभ किया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+