अपने फैसले पर पुनर्विचार करें अमिताभ : क्वींसलैंड विश्वविद्यालय

अमिताभ ने शनिवार को आस्ट्रेलिया में पढ़ाई कर रहे अपने देश के निर्दोष छात्रों पर हो रहे नस्लीय हमलों के विरोध में मानद उपाधि स्वीकार नहीं कर पाने संबंधी अपनी विवशता को लेकर विश्वविद्यालय को सूचित कर दिया था।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने अमिताभ को उसी पत्र के जवाब में अपने फैसले पर पुनर्विचार करने को कहा है। पत्र क्यूयूटी के कुलपति पीटर कोलड्रेक की ओर से आया है।

अमिताभ ने अपने ब्लाग 'बिगबी बिगअड्डा डॉट कॉम' पर इस बात की जानकारी दी है। अमिताभ को संबोधित पत्र में कोलड्रेक ने लिखा है, "हम आपकी मजबूरी समझ सकते हैं। हम आपके भावनाओं का सम्मान करते हैं लेकिन मैं इतना जरूर कहूंगा कि आप अपने फैसले पर एक बार फिर विचार करें। इससे दोनों देशों के रिश्ते सुधर सकते हैं। आपके हाथ में एक बड़ी जिम्मेदारी है और मेरा आग्रह है कि आप इसी को ध्यान में रखकर कोई फैसला करें।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+