ब्रेट ली ने कहा, आस्ट्रेलिया में भारतीय छात्रों को मिलेगी पूरी सुरक्षा
ली को आस्ट्रेलिया के एक विश्वविद्यालय ने अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया है। विश्वविद्यालय का मानना है कि ली भारत में काफी लोकप्रिय हैं और यही कारण है कि उनकी तरफ से दिए गए आश्वासन का भारतीय छात्रों और उनके परिजनों पर सकारात्मक असर पड़ेगा।
ली ने डिएकिन विश्वविद्यालय की ओर से यह बयान जारी किया। डिएकिन विश्वविद्यालय में कम से कम 1500 भारतीय छात्र अलग-अलग पाठ्यक्रमों की पढ़ाई कर रहे हैं।
डिएकिन विश्वविद्यालय द्वारा जारी विज्ञप्ति में ली ने कहा, "हम आस्ट्रेलिया में पढ़ाई कर रहे छात्रों और उनके परिजनों से कहना चाहते हैं कि उन्हें अपनी सुरक्षा की चिंता करने की जरूरत नहीं क्योंकि डिएकिन विश्वविद्यालय उनकी सुरक्षा के लिए अनेक कदम उठा रहा है। विश्वविद्यालय चाहता है कि उसके यहां पंजीकृत छात्र बेफिक्र होकर अपना काम करें।"
विश्वविद्यालय के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवनीत पाहवा ने बताया कि हाल के दिनों में हुई घटनाओं के बाद भारतीय मीडिया द्वारा दी गई खबरों से भयाक्रांत होकर अनेक परिजन फोन के माध्यम से अपने बच्चों का हालचाल ले रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications