अफगानिस्तान में तालिबानी कमांडर सहित 7 लोग मारे गए
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने आतंरिक मंत्रालय के हवाले से बताया है कि मंगलवार को राजधानी काबुल से 50 किलोमीटर दूर बगराम जिले में एक आत्मघाती हमलावर ने एक कार को विस्फोट से उड़ा दिया। इस विस्फोट में छह लोग की मौत हो गई।
उधर देश के हेलमंद प्रांत में सोमवार को तालिबान के एक वरिष्ठ कमांडर के मारे जाने की भी खबर है। प्रांत प्रशासन के प्रवक्ता दाउद अहमदी ने मंगलवार को यह जानकारी दी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications