आईआईएम के 5 छात्रों को अब तक नहीं मिली नौकरी
अधिकारियों ने कहा कि संस्थान से स्नातक की डिग्री हासिल करने वाले 93 फीसदी छात्रों को मई तक नौकरी मिल गई थी। देश में नौकरी पाने वाले छात्रों का औसत वेतन 20 लाख रुपये रहा जबकि दो छात्रों को विदेश में नौकरी मिली और उनका औसत वेतन 122,000 डालर रहा।
चार छात्रों ने अपना खुद का रोजगार शुरू किया जबकि पांच छात्रों को अब तक नौकरी नहीं मिल पाई है।
आईआईएम के छात्रों को जिन प्रमुख कंपनियों से नौकरी का प्रस्ताव मिला है वे हैं- अडानी ग्रुप, आईबीएम, मास्टेक, पोलारिस, आरपीजी, एनआईएसजी आदि। इनमें से आईबीएम ने छात्रों के समक्ष सर्वाधिक प्रस्ताव रखे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications