कश्मीर क्षेत्र में है शांति की कुंजी : गिलानी
पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर की परिषद के 43वें सत्र का उद्घाटन करते हुए प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी ने कहा कि कश्मीर मसला क्षेत्र की शांति के महत्वपूर्ण है। इस समस्या को ईमानदारीपूर्वक वार्ता के माध्यम से हल किया जाना चाहिए।
मुंबई हमले के बाद भारत के शांति वार्ता स्थगित करने के कारण सीमा के दोनों ओर से व्यापार बंद होने का उल्लेख करते हुए गिलानी ने आशा जताई कि समग्र वार्ता शीघ्र आरंभ होगी।
मुंबई हमलों का प्रमुख साजिशकर्ता माने जाने वाले और आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक हाफिज सईद की रिहाई के लाहौर उच्च न्यायालय के फैसले के दिन ही आए गिलानी के इस बयान को नई दिल्ली में संदेह के साथ देखा जा रहा है।
गृहमंत्री पी.चिदंबरम और विदेश मंत्री एस.एम.कृष्णा ने न्यायालय के इस फैसले पर अपनी निराशा तत्काल प्रकट करते हुए कहा कि इससे मुंबई हमलों के दोषियों को दंडित करने में पाकिस्तान की गंभीरता की कमी स्पष्ट होती है।
गिलानी ने कहा कि पाकिस्तान संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव और कश्मीरी लोगों की आकांक्षाओं के अनुरूप कश्मीर समस्या के न्यायपूर्ण और शांतिपूर्ण हल के लिए प्रतिबद्ध है।
उहोंने कहा,"हमारा स्पष्ट मानना है कि समस्या के स्थाई हल के लिए कश्मीरियों को वार्ता प्रक्रिया से जोड़ा जाना चाहिए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications