Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कश्मीर में हिंसा, 10 घायल

श्रीनगर, 2 जून (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में गुस्साए नागरिकों और सुरक्षा बलों के बीच मंगलवार को हुई झड़पों में 10 व्यक्ति घायल हो गए। प्रदर्शनकारी पिछले सप्ताह दो महिलाओं की कथित बलात्कार के बाद हुई हत्या का विरोध कर रहे थे।

श्रीनगर में कट्टरपंथी नेता सैयद अली शाह गिलानी के बंद के आह्वान के दूसरे दिन भी श्रीनगर में कर्फ्यू जैसे प्रतिबंध लागू रहे और घाटी का जनजीवन प्रभावित हुआ।

दोनों पीड़ित महिलाएं शोपियां कस्बे के एक झरने के समीप मृत पड़ी मिली थीं। उनके संबंधियों और पड़ोसियों का आरोप है कि युवतियों से बलात्कार के बाद उनकी हत्या कर दी गई।

राज्य के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्लाह ने महिलाओं की मौत की घटना की न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं और शोपियां के जिला मेजिस्ट्रेट एम.आर. ठाकुर के तबादले के आदेश भी दे दिए हैं।

सोमवार को बड़े पैमाने पर हुए प्रदर्शनों की वजह से मंगलवार को शहर के बहुत से हिस्सों में भारी तादाद में पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवान तैनात किए गए।

बटमालू, नूरबाग, साफाकदल, मलिक साहिब, चानपोरा और वतल कदल में गुस्साए युवकों के गुटों की सुरक्षा बलों से झड़पे हुईं।

प्रशासन के अनुसार शहर की स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में है। बांदीपोरा से मिली खबरों में भी प्रदर्शनकारियों द्वारा पुलिसकर्मियों पर पथराव किए जाने कीखबर है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+