मीरा कुमार की उम्मीदवारी का करुणानिधि ने स्वागत किया
यहां जारी एक बयान में उन्होंने कहा,"लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए पहली बार महिला निर्विरोध निर्वाचित होने जा रही है। यह खबर भारत के लिए ऐतिहासिक महत्व की है।"
उन्होंने कहा कि इस उम्मीदवार के लंबे समय तक केंद्र में मंत्री रहे बाबू जगजीवन राम की पुत्री होने से यह खुशी दोगुनी हो गई है।
करुणानिधि ने कहा कि महिला को लोकसभा अध्यक्ष बनाने का फैसला ऐसे महत्वपूर्ण समय में आया है, जब सरकार संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को आरक्षण देने के लिए कार्य कर रही हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications