भारतीय मूल के चिकित्सक को सामुदायिक सेवा का आदेश
न्यायाधीश क्रिस्टोफर मिशेल ने राजिंदर अग्रवाल (54) नामक इस विवाहित चिकित्सक को अत्यंत निम्न कोटि के यौन अपराध का दोषी करार देते हुए उस पर 3,000 पाउंड का जुर्माना भी लगाया। अग्रवाल दो बच्चों का पिता है।
मिशेल ने कहा ने कहा कि चिकित्सक ने दो महिलाओं के साथ यौन दुर्व्यवहार किया था।
न्यायाधीश के मुताबिक चिकित्सक ने महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण तो एकदम उचित तरीके से किया लेकिन इस बीच उसके द्वारा की गई कुछ अनुचित हरकतें महिलाओं को भयभीत करने के लिए पर्याप्त थीं।
न्यायाधीश ने कहा कि चिकित्सक के दर्जे वाले व्यक्ति के लिए सामुदायिक सेवा की सजा पर्याप्त है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications