आंध्र विधानसभा का सत्र कल से
कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक जे. सी. दिवाकर रेड्डी को प्रोटेम स्पीकर बनाया गया है। वह सभी 294 विधायकों को शपथ दिलाएंगे।
विधानसभा सत्र के पहले ही दिन विधानसभा अध्यक्ष के लिए नामांकन होगा। कांग्रेस ने इस पद के लिए वरिष्ठ नेता एन. किरन कुमार रेड्डी को नामित किया है। विधानसभा उपाध्यक्ष के पद पर विपक्ष की ओर से नांदेला मनोहर को नामित किया जा सकता है।
उल्लेखनीय है कि हाल ही में हुए राज्य विधानसभा के चुनाव में कांग्रेस 156 सीटें जीतकर सबसे बड़े दल के रूप में उभरी है जबकि तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) को 92 सीटों पर सफलता मिली।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications