34 अंक ऊपर बंद हुआ सेंसेक्स (लीड-1)
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स ने मंगलवार को पिछले बंद के मुकाबले 52.30 अंकों की बढ़त के साथ 14,892.93 के स्तर पर कारोबार शुरू किया। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 34.28 अंकों की बढ़त के साथ 14,874.91 के स्तर पर बंद हुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी पिछले बंद के मुकाबले मंगलवार को 0.55 अंक की तेजी के साथ 4,530.45 के स्तर पर खुला। कारोबार के अंत में निफ्टी 4,524.25 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
बीएसई में आज 1663 कंपनियों के शेयरों की कीमतों में तेजी आई जबकि 1132 कंपनियों के शेयरों की कीमतें नीचे गिरीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications