उत्तर प्रदेश में तेजाब से जले 4 शव मिले
जिले के भौराकला थाना-प्रभारी रवींद्रपाल सिंह सेंगर ने मंगलवार को आईएएनएस को बताया कि घटना हड़ौली गांव की है, जहां आज गांव के बाहर नहर के किनारे चार अज्ञात लाशें मिली हैं।
सेंगर ने बताया कि शवों को देखकर ऐसा लग रहा है कि इनकी पहचान छुपाने के लिए इन्हें तेजाब से बुरी तरह से जला दिया गया है। उन्होंने बताया कि मरने वालों में एक पुरुष, एक महिला और दो बच्चे हैं। शवों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications