एयरसेल ने टेलकॉर्डिया से किया लाखों डॉलर का अनुबंध

एयरसेल मलेशिया की मैक्सिस कम्युनिकेशंस और भारत के अपोलो हॉस्पिटल ग्रुप का संयुक्त उपक्रम है।

कंपनी ने मंगलवार को एक वक्तव्य जारी कर बताया, "एयरसेल ने टेलकॉर्डिया के साथ लाखों डॉलर की राशि वाला अनुबंध पांच वर्षो के लिए किया है। यह अनुबंध कंपनी के प्रीपेड मोबाइल उपभोक्ताओं को नीति नियंत्रण संबंधी सुविधाएं प्रदान करने के लिए किया गया है।"

इससे पहले टेलकार्डिया ने परीक्षण के लिए महज पांच महीनों में साल्युशन तैयार किया था जिसके तहत एयरसेल ने देश में अपनी सेवाओं की शुरुआत की थी।

एयरसेल के मुख्य परिचालन अधिकारी गुरदीप सिंह ने कहा, "हमने टेलकॉर्डिया का चयन किया क्योंकि यह हमारे लाखों उपभोक्ताओं तक विश्वसनीय सेवाएं पहुंचाने में मदद करता है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+