बलात्कार के आरोपी के साथ संबंधों को लेकर मंत्री घिरे मुश्किलों में
कार्यकर्ताओं ने बरगढ़ के पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर जमकर विरोध प्रदर्शन किया और बेरिहा के खिलाफ नारेबाजी भी की।
प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि बेरिहा का बीजू जनता दल (बीजद) के नेता महेश अग्रवाल से संबंध है। ज्ञात हो कि अग्रवाल पर एक 24 वर्षीय महिला के साथ बलात्कार करने का आरोप है। इस मामले में तीन अन्य लोग भी आरोपों के घेरे में हैं। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक गत सोमवार को अग्रवाल को पार्टी से निलंबित कर चुके हैं।
दलित अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे 'पश्चिमी उड़ीसा दलित अधिकार मंच' की संयोजक सरोज सुना ने आईएएनएस से कहा, "राज्य सरकार ने इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं लेकिन यह काफी नहीं है। बेरिहा को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए और इस घटना के लिए जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों को निलंबित किया जाना चाहिए।"
इस बीच बेरिहा ने अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा है, "चुनाव जीतने के बाद अपने क्षेत्र की जनता को धन्यवाद देने के लिए मैं कई लोगों के घर गया था। इसी क्रम में आरोपी अग्रवाल के यहां भी जाना हुआ था।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications