हाफिज सईद की रिहाई अफसोसजनक: कृष्णा
सईद की रिहाई पर प्रतिक्रिया पूछे जाने पर कृष्णा से संवाददाताओं से कहा, "पाकिस्तान का यह कदम बहुत अफसोसजनक है।"
उन्होंने कहा कि इस कदम से 26 नंवबर के मुंबई हमलों के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने के प्रति पाकिस्तान की गंभीरता संदिग्ध हो गई है।
यह पूछने पर कि क्या इस कदम का कश्मीर से कुछ वास्ता है, उन्होंने जोर देकर कहा, "इसका कश्मीर से कुछ लेना-देना नहीं। आतंकवाद निंदनीय है, चाहे वह कश्मीर में हो या मुंबई में अथवा कहीं ओर।"
उन्होंने कहा, "कश्मीर पाकिस्तान के साथ शुरू की गई समग्र वार्ता का हिस्सा है। वार्ता बहाल करने के लिए अनुकूल माहौल करने की जिम्मेदारी अब पाकिस्तान पर है ।"
इस बीच गृहमंत्री पी. चिदंबरम ने कहा है, "हमें दुख है कि पाकिस्तान ने इस अपराध के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई में अपेक्षित गंभीरता नहीं दिखाई।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications