ट्रेक्टर ट्रॉली कुएं में गिरी, 2 बच्चों सहित 4 की मौत
मंदसौर, 2 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के मंदसौर में सवारियों से भरी एक ट्रेक्टर ट्रॉली कुएं में जा समाई। इस हादसे में दो बच्चों सहित चार लोगों की मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
अफजलपुर थाने के प्रभारी क़े क़े अग्रवाल ने मंगलवार को आईएएनएस को बताया कि सोमवार की रात को कुचलौद से सेमलिया काजी की ओर जा रही एक ट्रेक्टर ट्रॉली सड़क किनारे बने एक कुएं में जा समाई।
इस हादसे में रानू कुंवर (13 वर्ष) पद्मा कुंवर (9 वर्ष) प्रहलाद (46 वर्ष) व बाबू खान (27 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। उनमें से तीन करौली चित्तौड़गढ़ के रहने वाले थे। इस हादसे में दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। जिनका उपचार जारी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications