कमला दास को अश्रुपूरित विदाई
इस अवसर पर राज्य के कई मंत्रियों सहित तकरीबन 1,000 लोग मौजूद थे। दास का रविवार को पुणे में निधन हो गया था।
अंतिम संस्कार में प्रवासी मामलों के मंत्री वयलार रवि, केरल के राजस्व मंत्री के.पी. राजेंद्रन और जल संसाधन मंत्री एन.के. प्रेमचंद्रन शामिल हुए।
दास ने करीब एक दशक पहले इस्लाम कुबूल कर लिया था और उसके बाद से उन्हें कमला सुरैया के नाम से जाना जाता था। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक दास (75) मधुमेह और निमोनिया से पीड़ित थीं।
उनका पार्थिव शरीर सोमवार रात त्रिचुर, कोच्चि, अलाप्पुझा और कोलम के बाद यहां लाया गया था। इन सभी स्थानों पर उनके हजारों प्रशंसकों ने उन्हें अश्रुपूरित अंतिम विदाई दी।
यहां उनके पार्थिव शरीर को वीजेटी हाल में सोमवार रात आठ से 10 बजे तक लोगों के दर्शनार्थ रखा गया था जहां मुख्यमंत्री वी.एस. अच्युतानंदन सहित अनेक लोगों ने उनके अंतिम दर्शन किए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications