बिहार में 2 भाइयों की हत्या से गुस्साए लोगों ने जाम लगाया
पुलिस के अनुसार बेगूसराय के सोनी ज्वेलर्स दुकान के मालिक कुंदन सोनी तथा चंदन सोनी अपनी सोमवार रात दुकान बंद करके घर लौट रहे थे। तभी घर के पास ही अज्ञात लोगों ने दोनों भाइयों को गोली मार दी। दोनों भाइयों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
इस घटना से गुस्साए लोगों ने मंगलवार को राष्ट्रीय राजमार्ग-31 जाम कर दिया और हत्या के विरोध में शहर की सभी दुकानें बंद रखीं। वे लोग हत्यारे की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।
बेगूसराय के पुलिस अधीक्षक पी़ कन्नन ने बताया कि इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है तथा जांच प्रारंभ कर दी गई है। घटनास्थल पर पहुंचे मुंगेर के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) अमित कुमार ने गुस्साई भीड़ को उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications