करिया मुंडा होंगे लोकसभा उपाध्यक्ष

Karia Munda
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने झारखंड के वरिष्ठ जनजातीय नेता करिया मुंडा को लोकसभा के उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकित करने का फैसला किया है।

भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक में मुंडा को लोकसभा के उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकित करने का फैसला किया गया। उल्लेखनीय है कि संसदीय परम्पराओं को निभाते हुए कांग्रेस ने लोकसभा उपाध्यक्ष का पद प्रमुख विपक्षी पार्टी को देने की घोषणा की थी। इस घोषणा के बाद मंगलवार सुबह भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक बुलाई गई थी।

केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं मुंडा

बैठक के बाद संवाददाताओं को संबोधित करते हुए भाजपा महासचिव अरुण जेटली ने कहा, "पार्टी की संसदीय बोर्ड ने करिया मुंडा को लोकसभा के उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकित करने का फैसला किया है।"

उल्लेखनीय है कि मुंडा झारखंड में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में शुमार किए जाते हैं। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में वह केंद्रीय मंत्री का पद भी संभाल चुके हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+