मध्य प्रदेश विधानसभा का सत्र 6 जुलाई से
भोपाल, 2 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की 13 वीं विधानसभा का तीसरा सत्र छह जुलाई से शुरू हो रहा है। चार अगस्त तक चलने वाले 30 दिन के इस सत्र में कुल 22 बैठकें होनी प्रस्तावित हैं।
विधानसभा के प्रमुख सचिव डा. ए. क़े पयासी ने बताया कि विधानसभा सचिवालय द्वारा सत्र आमंत्रण की अधिसूचना सोमवार को जारी कर दी गई। सत्र के दौरान आठ दिन का अवकाश होगा और कुल 22 बैठकें होंगी। जुलाई में 18 तथा अगस्त में विधानसभा की चार बैठकें होना प्रस्तावित है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications