उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग द्वितीय पुत्र को सौंपेंगे कमान
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार दक्षिण कोरियाई नेशनल असेंबली के सदस्यों और बुद्धिजीवी समुदाय को सरकार की ओर से उत्तर कोरिया में जारी इन गतिविधियों की जानकारी दी गई। समाचार एजेंसी योन्हैप ने विपक्षी सदस्य पार्क जी वन के हवाले से यह जानकारी दी है।
एजेंसी के अनुसार उत्तर कोरियाई नेता ने कोरियन पीपुल्स आर्मी, पीपुल्स असेंबली, कैबिनेट और अपने दूतों सहित देश के प्रमुख संस्थानों को परमाणु परीक्षण के तत्काल बाद इसकी जानकारी दी।
67 वर्षीय किम के पिछले वर्ष बीमार होने की खबरों के बाद से ही उनके उत्तराधिकारी के मसले पर अटकलों का दौर शुरू हो गया था।
उत्तर कोरिया पर किम के पिता किम द्वितीय सुंग के दौर से यानी
1948 से ही किम परिवार का वर्चस्व रहा है। उनके निधन के बाद किम जोंग द्वितीय ने 1994 में कमान संभाली। जोंग अन, किम की तीसरी पत्नी के पुत्र हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications