सेंसेक्स 14,000, निफ्टी 4000 के पार
मुंबई।
सप्ताह की शुरुआत होते ही सेंसेक्स में बेहतरीन उछाल देखने को मिला। सोमवार को 234 अंकों की बढ़त के साथ खुला सेंसेक्स 14,859 के स्तर तक पहुंच गया। पिछले 9 महीने में यह सर्वोच्च स्तर रहा। id="toptextpromo">इससे
पहले सितंबर 2008 में इतने स्तर पर सेंसेक्स पहुंचा था। खास बात यह है कि सोमवार को पूरे एशिया के बाजारों में सेंसेक्स का स्तर सबसे ऊपर रहा। शुक्रवार को यह 14625.25 पर बंद हुआ था। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>खासी
बढ़त के साथ खुले शेयर बाजारों में निफ्टी में भी बढ़त देखने को मिली। निफ्टी सुबह 4,530 के स्तर तक पहुंच गया। शुरुआती दौर में सेंसेक्स में आर कॉम सबसे ज्यादा फायदे में रहा। इसके अलावा डीएलएफ, टाटा स्टील और एसीसी मुनाफे में रहे।

Click it and Unblock the Notifications