ठहराव स्थगित करने पर ट्रेन में आग लगाई

इसकी वजह से ट्रेन की कई बोगियाँ जल गईं और कोलकाता-पटना मार्ग पर ट्रेनों की आवाजाही बंद हो गई और लगभग 10 प्रमुख ट्रेनें विभिन्न स्टेशनों पर रुकी खड़ी हैं.
पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी एके चंद्रा ने बताया कि इस आगजनी में कोई यात्री घायल नहीं हुआ है और आग पर काबू पा लिया गया है.
उन्होंने बताया कि इसकी वजह से चार कोच पूरी तरह और एक वातानुकूलित कोच आंशिक रूप से जल गया है.
एके चंद्रा ने एक टीवी चैनल से बातचीत में कहा कि श्रमजीवी एक्सप्रेस का फतुहा स्टेशन पर ठहराव बहाल कर दिया गया है.
उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ दिनों से ट्रेन के ठहराव ख़त्म करने को लेकर तनाव था.
सोमवार को स्थानीय लोग विरोध में उतर आए और उन्होंने इंटरसिटी एक्सप्रेस से सवारियों को उतारकर कोचों में आग लगा दी.


Click it and Unblock the Notifications