Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

बिहार में तीन ट्रेनें जलायी गईं

Train torched by mob
पटना। बिहार के खुसरूपुर स्‍टेशन पर श्रमजीवी एक्‍सप्रेस के हाल्‍ट खत्‍म किये जाने से नाराज लोगों का गुस्‍सा सोमवार दोपहर बाद और बढ़ गया। पहले उग्र भीड़ ने पटना-सहरसा एक्‍सप्रेस को अपना निशाना बनाया। उसके बाद दानापुर-राजगीर एक्‍सप्रेस को आग लगायी। स्थिति तब और ज्‍यादा बेकाबू हो गया, जब भीड़ ने विक्रमशिला एक्‍सप्रेस की कुछ बोगियां भी आग के हवाले कर दीं।

उधर केंद्रीय रेल मंत्री ममता बनर्जी ने इस मामले की जिम्‍मेदारी लेने से इंकार किया है। उन्‍होंने कहा कि इसमें उन्‍हें दोष न दिया जाए। हालांकि लोगों के उग्र प्रदर्शन के बाद श्रमजीवी एक्‍सप्रेस के इस हाल्‍ट को वापस लागू कर दिया गया है।

इससे पहले दोपहर को पटना-मोकामा रेलखंड के खुसरूपुर रेलवे स्टेशन पर लोगों ने रेल आवागमन बाधित किया और एक ट्रेन की वातानुकूलित बोगी में तोड़फोड़ कर उसको आग लगा दी। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

दानापुर रेल मंडल के प्रवक्ता रंजीत सिंह ने आईएएनएस को बताया कि कुछ लोगों ने खुसरूपुर स्टेशन पर श्रमजीवी एक्सप्रेस के ठहराव की मांग को लेकर रेलवे स्टेशन पर तोड़फोड़ की तथा दानापुर-दरभंगा इंटरसिटी एक्सप्रेस की वातानुकूलित बोगी के शीशे तोड़कर उसमें आग लगा दी। हालांकि जल्द ही आग पर काबू पा लिया गया। आग की वजह से बोगी के कुछ हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए।

तीन दिन पहले रद्द हुआ था ट्रेन का ठहराव

रेलवे के प्रवक्‍ता के मुताबिक विभाग ने लोगों की मांग को देखते हुए फिर से श्रमजीवी एक्सप्रेस के खुसरूपुर स्टेशन पर ठहराव के आदेश दे दिए हैं, लेकिन इसकी समीक्षा की जाएगी। स्टेशन पर स्थिति अब सामान्य हो गई है।

उल्लेखनीय है रेलवे की ओर से प्रायोगिक तौर पर खुसरूपुर स्टेशन पर छह माह के लिए श्रमजीवी एक्सप्रेस का ठहराव किया गया था। परंतु 28 मई, 2009 यहां इस ट्रेन का ठहराव रद्द कर दिया गया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+