फिर एक भारतीय पर नस्लीय हमला

मेलबर्न में एक व्यक्ति ने हैदराबाद के एक टैक्सी ड्राइवर को इतना पीटा कि उसके दो दांत टूट कर गिर गये। चेहरे और हाथ-पैरों में खासी चोटें आयीं हैं। स्थानीय पुलिस ने उसे अल्फ्रेड अस्पताल में भर्ती कराया है।
अस्पताल कर्मियों ने टैक्सी ड्राइवर के परिवार को घटना की सूचना दे दी है, लेकिन पुलिस ने अधिकारिक तौर पर इस घटना की पुष्टि नहीं की है। अपना नाम नहीं बताने की शर्त पर टैक्सी ड्राइवर ने कहा कि उसे नहीं लगता यह किसी प्रकार का नस्लीय हमला है।


Click it and Unblock the Notifications