हवा में विमान लापता, 228 लोग सवार

एयर फ़्रांस का विमान लापता, 228 लोग सवार

ब्राज़ील से फ़्रांस के लिए 228 लोगों को लेकर उड़ा एयर फ़्रांस का एक विमान अटलांटिक सागर के ऊपर से लापता हो गया है. ब्राज़ील की वायु सेना ने विमान के लापता होने की पुष्टि की है और खोज का अभियान शुरू कर दिया है.

पेरिस के चार्ल्स डि गॉल हवाई अड्डे से बताया गया है कि रियो डि जेनेरो से उड़े इस विमान से ग्रीनिच मान समय यानी जीएमटी के अनुसार सुबह छह बजे संपर्क टूट गया.

ब्राज़ील की वायु सेना ने विमान के लापता होने की पुष्टि करते हुए कहा है कि खोज और बचाव का अभियान फ़र्नान्डो डि नोरोन्हा द्वीप के पास शुरू कर दिया गया है. हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने एएफ़पी समाचार एजेंसी को बताया है कि एयरबस 330-200 को पेरिस में सुबह 0910 जीएमटी पर पहुँचना था.

एक अन्य अधिकारी ने संभावना जताई कि विमान में ट्रांसपॉन्डर में परेशानी हो गई हो मगर उनके अनुसार ऐसा बहुत कम ही होता है. उनका कहना था, "हम बहुत ही चिंतित हैं. विमान हमारे स्क्रीन पर से कुछ घंटों पहले ग़ायब हो गया."

सार्कोज़ी चिंतित

हम बहुत ही चिंतित हैं. विमान हमारे स्क्रीन पर से कुछ घंटों पहले ग़ायब हो गया चार्ल्स डि गॉल हवाई अड्डे के एक अधिकारी

हम बहुत ही चिंतित हैं. विमान हमारे स्क्रीन पर से कुछ घंटों पहले ग़ायब हो गया

फ़्लाइट एएफ़ 447 रियो से स्थानीय समयानुसार शाम सात बजे यानी जीएमटी के मुताबिक़ रात दस बजे उड़ी थी.

उस पर 216 यात्री और तीन पायलटों सहित चालक दल के 12 सदस्य सवार थे. एयरपोर्ट के अधिकारियों ने चार्ल्स डि गॉल हवाई अड्डे पर एक संकट केंद्र बना दिया है.

एयर फ़्रांस के एक अधिकारी ने एएफ़पी को बताया कि उस फ़्लाइट का इंतज़ार कर रहे लोगों के लिए हवाई अड्डे के टर्मिनल दो पर एक ख़ास जगह बनाई गई है, जहाँ पहुँचकर वो जानकारी हासिल कर सकते हैं.

फ़्रांस के राष्ट्रपति निकोला सार्कोज़ी के कार्यालय के अनुसार उनको घटना के बारे में बता दिया गया है और उन्होंने उस पर गहरी चिंता भी व्यक्त की है.

उन्होंने माँग की है कि संबंधित अधिकारी विमान का पता लगाने के लिए हरसंभव क़दम उठाएँ और जल्दी से जल्दी ये पता लगाएँ कि किन हालात में विमान लापता हुआ है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+