पाक: बस स्टॉप पर धमाका, 4 मरे

तालिबान अपनी इस कथनी को करनी में बदल रहा है। सोमवार को पाकिस्तान में फिर एक आत्मघाती हमला हुआ। यह हमला कोहाट शहर में हुआ। पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर सीमांत प्रांत के कोहाट शहर में एक आतंकवादी ने आत्मघाती विस्फोट किया। इस धमाके में चार लोगों के मारे जाने की खबर है, जबकि 13 लोग घायल हुए हैं।
सप्ताह भर में दूसरा विस्फोट
पाकिस्तान के न्यूज चैनल 'जियो टीवी' ने इस संबंध में एक खबर दी है। खबर में कहा गया है कि पश्चिमोत्तर सीमांत प्रांत में एक सप्ताह के अंदर धमाके की यह दूसरी वारदात है। यह विस्फोट कोहाट के भीड़-भाड़ वाले इलाके तीरा बाजार के बस स्टॉप पर हुआ।
इससे पहले प्रांत की राजधानी पेशावर में गत गुरुवार को हुए दोहरे बम विस्फोटों और एक पुलिस नाके पर हुए आत्मघाती हमले में 15 लोग मारे गए थे। ताजा हमला ऐसे मौके पर हुआ है जब प्रांत के तीन जिलों में तालिबानी आतंकवादियों के खिलाफ जारी जग को पाकिस्तानी सुरक्षा बल आखिरी अंजाम देने में लगे हुए हैं। सेना का दावा है कि दो-तीन दिन के अंदर स्वात और बुनेर से तालिबानियों को खत्म कर देंगे।


Click it and Unblock the Notifications