एम्स प्रवेश परीक्षा का पेपर लीक

पुलिस ने रैकेट का खुलासा करते हुए बताया कि परीक्षा के पहले ही इस योजना की सूचना पुलिस को मिल गई थी। पुलिस ने सूचना के आधार पर दबिश डाली और परीक्षा से पहले प्रश्नपत्र हल करते हुए छात्रों को रंगे हाथों पकड़ा। इस संबंध में दो अन्य लड़कियों को भी गिरफ्तार किया गया है। सभी से गहन पूछताछ की जा रही है।
लेक्चरर के पास पर्चा मिला
एम्स की परीक्षा सोमवार सुबह 10 बजे से होनी थी। लेकिन सूचना के आधार पर पुलिस ने एक घर पर छापा मारातो वहां एम्स के नर्सिंग विभाग की लेक्चरर मीना अग्रवाल के पास पर्चा बरामद हुआ।
पुलिस मामले की और अधिक खोजबीन में लगी हुई है। साथ ही बरामद किये गये पर्चे को एम्स के पर्चे से मिलान करने के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि यह पर्चा एम्स का ही है, यह बात संस्थान से पुष्टि होने के बाद ही सिद्ध हो सकेगी।


Click it and Unblock the Notifications