'बांग्लादेश में हैं दाउद इब्राहिम के एजेंट'
गुलशन कुमार के हत्यारे अब्दुल रऊफ दाउद मर्चेट ने हालांकि ऐसे किसी नेटवर्क की जानकारी से इंकार किया है लेकिन उसने स्वीकार किया है कि वह हरकिसी को नहीं जानता। उसने समाचार पत्र डेली स्टार के संवाददाता को बताया था कि किस तरह उसने 50,000 टका (बांग्लोदेशी मुद्रा) में फर्जी पासपोर्ट बनवाया था।
भारतीय अधिकारी लंबे समय से आरोप लगाते रहे हैं कि इब्राहिम समूचे दक्षिण एशिया में अपने एजेंटों का नेटवर्क चलाता है लेकिन पड़ोसी देशों ने हमेशा इन आरोपों को खारिज किया है।
खुफिया शाखा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने समाचार पत्र 'द डेली स्टार' को बताया, "हमें यकीन है कि बांग्लदेश में दाउद के 150 से अधिक एजेंट हैं जिन्हें छोटा शकील हर महीने पैसे देता है।"
समाचार पत्र 'न्यू एज' ने सोमवार को बताया कि बांग्लादेश के अधिकारियों का मानना है कि मर्चेट वहां किसी अभियान के तहत पहुंचा था और वे सन 2004 में हथियारों की तस्करी के एक मामले से उसके संभावित संबंधों को देखते हुए जांच कर रहे हैं।
इस मामले में कथित रूप से पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी 'इंटर सर्विसेज इंटेलिजेंस' (आईएसआई) के एजेंट और दुबई की एक कंपनी भी शामिल थी। ये चीनी हथियार आतंकवादी संगठन युनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम (उल्फा) के लिए लाए गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications