त्रिपुरा उपचुनाव में वाम मोर्चा पराजित
राज्य के अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी दिलीप अचर्जी ने बताया, "कांग्रेस प्रत्याशी आशीष साहा ने वाम मोर्चे के घटक फॉरवर्ड ब्लॉक के उम्मीदवार श्यामल रॉय को 3,244 मतों से पराजित कर दिया।"
इस सीट पर विगत 28 मई को मतदान हुआ था। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार सुजीत दत्ता को महज 461 मत हासिल हुए।
विजयी प्रत्याशी साहा ने कहा, "इस नतीजे से पता चलता है कि त्रिपुरा में परिवर्तन की लहर तेज है।"
फॉरवर्ड ब्लॉक की राज्य इकाई के प्रवक्ता रॉय ने पराजित होने के बाद कहा, "लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में आए जनादेश का असर इस उप चुनाव पर पड़ा है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications