प्रधानमंत्री का सुचारु संसदीय कार्यवाही और विपक्ष का सम्मान करने का आह्वान (लीड-1)
संसद भवन के बाहर प्रधानमंत्री ने मीडिया से कहा,"हम एक नई शुरुआत करेंगे- संसद को सुचारु रूप से काम करने दिया जाएगा, कार्यवाही में वार्ता, विचार-विमर्श और तर्क रहेगा और विपक्ष के सदस्यों को उनकी जिम्मेदारी के निर्वहन के लिए हम पूरा सम्मान प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि नये सत्र में संसदीय लोकतंत्र को नया आयाम दिया जाना चाहिए।
प्रधानमंत्री की अगवानी संसदीय मामलों के मंत्री पवन कुमार बंसल, प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री पृथ्वीराज चव्हाण और नियोजन एवं संसदीय मामलों के राज्य मंत्री वी. नारायणसामी ने की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications