सांसदों ने ली विविध भाषाओं में शपथ

भारतीय जनता पार्टी की सुमित्रा महाजन ने संस्कृत में शपथ ली। उनके बाद मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के सांसद बासुदेव आचार्य ने बांग्ला, बीजू जनता दल के अर्जुन सेठी ने उड़िया में शपथ ली। गृह मंत्री पी. चिदंबरम ने तमिल ने शपथ ग्रहण की जबकि कांग्रेस के बी.के. हांडिक ने असमिया में शपथ ली।
दयानिधि मारन, ए. राजा और एम.के. अझागिरी ने जहां तमिल में शपथ ली वहीं मलिकार्जुन खड़गे ने कन्नड़ और पवन कुमार बंसल ने पंजाबी में शपथ ली।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications