दिल्ली में जारी रह सकता है बारिश और आंधी का सिलसिला
नई दिल्ली, 1 जून (आईएएनएस)। दिल्लीवासियों को गर्मी से राहत जारी रहने की संभावना हैं क्योंकि यहां सोमवार को आंधी चलने और बूंदाबांदी के आसार हैं।
भारत मौसम विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "दिल्ली में तेज हवाओं के साथ बारिश या बूंदाबादी का अनुमान है।"
दिल्ली में अधिकतम तापमान के 35 डिग्री सेल्सियस यानी सामान्य से छह डिग्री नीचे और न्यूनतम तापमान के 23 डिग्री सेल्सियस यानी सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस नीचे रहने का अनुमान है।
अधिकारी ने बताया, "रविवार को आद्र्रता का स्तर ऊंचा था और अनुमान के मुताबिक इसके 96 प्रतिशत तक पहुंचने की संभावना है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications