प्रतिभाशाली छात्रों को पुरस्कृत करेगी बिहार सरकार
घोषणा के मुताबिक हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में राज्य व जिला स्तर पर बेहतर परीक्षा परिणाम लाने वाले विद्यार्थियों को ' मेधा पुरस्कार ' तथा प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रतिभा का सवरेतम प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को 'बिहार गौरव सम्मान' से सम्मानित किया जाएगा
राज्य के मानव संसाधन मंत्री हरि नारायण सिंह ने सोमवार को बताया कि सरकार ने मेधा पुरस्कार के जरिए छात्रों का हौसला बढ़ाने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि छात्रों को मेधावी बनाने में मदद करने वालों समाजसेवियों और शिक्षाविदों को भी सम्मानित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय तथा राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षा में चयनित मेधावी छात्र-छात्राओं को ' बिहार गौरव ' से सम्मानित किया जायेगा जबकि हाईस्कूल तथा इंटरमिडिएट की मेधा सूची में शामिल विद्यार्थियों के अतिरिक्त जिला स्तर पर शीर्ष पर रहने वाले विद्यार्थियों को 'मेधा पुरस्कार' से सम्मानित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि पुरस्कार की राशि 30,000 से एक लाख रुपये के बीच रखी गई है तथा बिहार गौरव पाने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रतीक चिह्न् भी दिया जाएगा।।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications