आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई 'पूर्ण युद्ध' : जरदारी
उत्तर पश्चिम सीमांत प्रांत (एनडब्ल्यूएफपी) में जारी सैन्य कार्रवाई की समीक्षा के लिए आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में जरदारी ने कहा, "आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई पूर्ण युद्ध है और समाज के हर वर्ग को आतंकवाद पैदा करने वाली मानसिकता को पराजित करना चाहिए।"
जरदारी और प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी ने बैठक की संयुक्त रूप से अध्यक्षता की।
आतंकवाद के खिलाफ जारी अभियान को जरदारी ने विचारों का युद्ध भी बताया।
उन्होंने कहा कि विचारों की जंग जीतने के लिए हमें मदरसों की शिक्षा प्रणाली में सुधार करने की जरूरत है। जिससे उदार, सहिष्णु और अग्रगामी सोच के युवा पैदा हों जो आतंकवाद, कट्टरपंथ और असहिष्णुता को नापसंद करें।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications