प्रधानमंत्री का नई शुरुआत करने का अह्वान
नई दिल्ली, 1 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने सोमवार को 15 वीं लोकसभा के प्रथम सत्र के पहले दिन 'नई शुरुआत' का आह्वान किया।
संसद भवन में दाखिल होते समय कार पर्किं ग स्थल पर मीडिया को अपने संक्षिप्त संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि नए सत्र में संसदीय लोकतंत्र को नए तरीके से परिभाषित किया जाना चाहिए। उन्होंने एक 'नई शुरुआत' करने का भी आह्वान किया।
प्रधानमंत्री की अगवानी संसदीय मामलों के मंत्री पवन कुमार बंसल, प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री पृथ्वीराज चव्हाण और नियोजन एवं संसदीय मामलों के मंत्री वी. नारायणसामी ने की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications