तेज हवाओं के साथ हुई बारिश ने भोपाल का मिजाज बदला
तेज धूप और लू के थपेड़ों ने पिछले कुछ अरसे से राजधानीवासियों को झुलसाकर रख दिया है। तापमान कई बार 45 को पार कर चुका है। सोमवार की शाम को शहर के मौसम में अचानक तब्दीली आई और बादलों की चादर ने सूरज को ढक लिया। कुछ ही देर में उमड़-घुमड़ कर आए बादलों ने अपना असर दिखा दिया और वे जमकर बरसे। हवाओं के बीच हुई इस बारिश ने शहर के मौसम की रंगत ही बदल दी है।
मौसम विभाग के मुताबिक कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण वर्षा हुई है और आने वाले दिनों में भी इसी तरह के मौसमी मिजाज रहेंगे। गर्मी से आजिज आ चुके लोगों को आज बदले मौसम ने पूरा मजा लेने का मौका दे दिया। आलम यह था कि देर रात तक शहर के प्रमुख स्थानों पर लोगों का जमावड़ा लगा रहा और उन्होंने मौसम का पूरा मजा लिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications