विलियम बर्न्स 10 से 13 जून तक भारत दौरे पर
संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की नई सरकार बनने के बाद किसी अमेरिकी उच्चाधिकारी की यह पहली भारत यात्रा होगी। विदेश विभाग के प्रवक्ता राबर्ट वुड ने सोमवार को इस दौरे की घोषणा करते हुए कहा कि बर्न्स नई दिल्ली और मुंबई का दौरा करेंगे और वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों के साथ ही निजी क्षेत्रों के अग्रणी लोगों के साथ मुलाकात करेंगे।
बर्न्स के विदेश सचिव शिवशंकर मेनन से भेंट करने और पाकिस्तान-अफगानिस्तान की स्थिति के साथ ही अन्य मुद्दों पर चर्चा करने की उम्मीद है।
बर्न्स की दिल्ली यात्रा को संभवत: जुलाई में होने वाले विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन के भारत दौरे की तैयारी के रूप में देखा जा रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications