पाकिस्तान में 400 पुलिस प्रशिक्षुओं का अपहरण!
इस्लामाबाद, 1 जून (आईएएनएस)। पाकिस्तान के कबायली क्षेत्र उत्तरी वजिरिस्तान में चार बसों में सवार करीब 400 पुलिस प्रशिक्षुओं का संदिग्ध आतंकवादियों ने अपहरण कर लिया।
डॉन टीवी की रिपोर्ट में कहा गया कि यह घटना अफगानिस्तान की सीमा से लगते उत्तरी वजिरिस्तान की राजधानी मिरनशाह में हुई।
डान टीवी ने अपुष्ट सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि रजमाक कैडेट कालेज के करीब 400 पुलिस प्रशिक्षुओं को अगवा कर लिया गया है।
प्रधानमंत्री के कबायली मामलों के सलाहकार मिर्जा मुहम्मद जेहादी ने डान टीवी से कहा कि संभवत: तालिबान इस अपहरण के पीछे है।
यह घटना उस वक्त हुई जब सुरक्षा कारणों से कालेज बंद होने के बाद प्रशिक्षु और कालेज स्टाफ अपने-अपने घरों को लौट रहे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications