मीरा कुमार ने कहा, 3 जून तक इंतजार कीजिए
संसद भवन में पत्रकारों द्वारा बार-बार पूछे जाने पर कुमार ने कहा, "यह सब तीन तारीख के बाद पता चल जाएगा।"
यह पूछे जाने पर कि आपने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा, "हां, मैंने इस्तीफा दे दिया है। क्योंकि मुझे लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए नामांकित किया गया है।"
ज्ञात हो कि तीन जून को लोकसभा अध्यक्ष का चयन होना है। कुमार का लोकसभा अध्यक्ष बनना तय है।
सोमवार को आरंभ हुए पंद्रहवीं लोकसभा के पहले सत्र के पहले दिन संवाददाता मीरा कुमार का बयान लेने के लिए घंटों इंतजार करते रहे लेकिन उन्होंने सिर्फ दो टूक ही अपनी कही और चल दी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications