मैग्सेसे विजेता अन्ना हजारे की हत्या का षड्यंत्र उजागर
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई)के विशेष लोक अभियोजक एजाज खान ने आईएएनएस से कहा कि आरोपी पारसमल जैन और दिनेश तिवारी ने रहस्योद्घाटन किया कि हजारे की हत्या के लिए उन्होंने 25 लाख रुपये हासिल किए थे।
खान ने कहा कि दोनों ने यह रहस्योद्घाटन पिछले सप्ताह एक मजिस्ट्रेट के समक्ष दिए गए बयान में किया।
जैन और तिवारी को सीबीआई ने पिछले बुधवार को निंबालकर और उनके चालक समाद काजी की मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर तीन जून 2006 में हुई हत्या के मामले में गिरफ्तार किया।
पवनेल की अदालत ने दोनों को अगले सोमवार (आठ जून) तक पुलिस हिरासत में रखने का आदेश दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications