टाइटैनिक हादसे का गवाह रही महिला का निधन
लंदन, 1 जून (आईएएनएस)। अमेरिका में लगभग एक शताब्दी पहले हुए टाइटैनिक जहाज हादसे में जिंदा बच गई मिलविना डीन का रविवार को निधन हो गया। वह 97 वर्ष की थीं।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक डीन के मित्रों ने बताया कि उन्होंने दक्षिणी ब्रिटेन के एक नर्सिग होम में अंतिम सांस ली। वह टाइटैनिक हादसे में सुरक्षित बचे लोगों आखिरी सख्स थीं जो अब तक जीवित थीं। हादसे के समय वह दो महीने की थीं।
गौरतलब है कि 1912 में टाइटैनिक जहाज के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से सैकड़ों यात्रियों की मौत हो गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications